हिंदी फिल्म ‘Million Views’ आगामी 19 दिसंबर से नेपाल, भारत सहित विश्वभर के दर्जनों देशों में एकसाथ रिलीज होने जा रही है। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों, समीक्षकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं के बीच भारी उत्साह पैदा किया है। कहानी, प्रस्तुति और सामाजिक संदेश के कारण फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है।फिल्म ‘Million Views’ 25 वर्षीय युवती शिवानी की दिल दहलाने वाली कहानी को प्रस्तुत करती है। अचानक एक भयावह मोड़ पर वह खुद को एक लाइव-स्ट्रीम किए जा रहे क्रूर खेल में फंसी पाती है। 90 मिनट के भीतर 10 लाख व्यूज़ न आने पर मौत की धमकी मिलने के बाद उसे अपनी अस्मिता, संवेदनाओं और जीवन के बीच पीड़ादायक निर्णय लेने की स्थिति का सामना करना पड़ता है। फिल्म में दिखाए गए ये क्षण आधुनिक डिजिटल युग में मानव अस्मिता, गोपनीयता और संवेदनशीलता के दुरुपयोग का कड़वा सच उजागर करते हैं।
सोशल मीडिया के दबाव, काउंटडाउन की भयावहता और दर्शकों की निर्दयी निगाहों के बीच शिवानी का संघर्ष दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोरने वाला है। निर्माण टीम के अनुसार फिल्म मानव सहनशीलता की सीमा, आधुनिक तकनीक बनाम अस्मिता के टकराव और मानसिक प्रभावों का गहरा चित्रण करती है। निर्माताओं का दावा है कि भारतीय सिनेमा में इस तरह के संवेदनशील विषय को इतने तीखे और यथार्थपूर्ण रूप में पहली बार पेश किया गया है।विश्वव्यापी वितरक विकाश कुमार सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और सामाजिक संदेश से प्रभावित होकर उन्होंने इसे दुनिया भर में रिलीज करने का निर्णय लिया। उनके अनुसार ‘Million Views’ सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आज के समाज का कठोर और वास्तविक प्रतिबिंब है।

फिल्म के निर्माता, लेखक और निर्देशक अंशुल सिन्हा हैं, जो इस प्रोजेक्ट को वर्षों के शोध और पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताते हैं। तकनीकी टीम और कलाकारों की दमदार उपस्थिति फिल्म में एसोसिएट/कला निर्देशक सुषाथ वर्स, सह-निर्देशक प्रविण टीगाला, प्रतिभा, वंसी और हरि जुड़े हैं।
संगीत निर्देशक नरेन्द्र एस, एन रेकॉर्ड्स; मिक्सिंग-मास्टरिंग गोोकुल; फ्लूट – तामिलसेल्वन; वायलिन – श्रीनि; गीतकार-संयोजन – अनिल शर्मा; गायक – अमित शर्मा; रेकॉर्डिंग – फिनिक्स स्टूडियो (हैदराबाद) द्वारा की गई है।
छायांकन कृष्णा गोल्ला ने किया है। डीओपी असिस्टेंट – कोलावाड नितिन, फोकस पुलर और लाइट टीम की अगुवाई फेरोज़ ने की है।
डबिंग हैदराबाद (डिजिपोस्ट), दिल्ली (मेराकी स्टूडियो) और मुंबई (स्टूडियो 9) में की गई है। डीआई – मायासभा स्टूडियो, अन्वेष; मिक्सिंग – रमन। सिद्ध्दी जैसवाल, एम. साई सोहन, एमडी असद अल्वी, चिरीसा जिला, अदिति कानसे, महेश मिंकिकर, अलिशा मार्टिन, रे अक्ष, राकेश सोनी, केथा ईशा, आशु शर्मा, निशांत, वेदांग, नमन छाजेड़, एकलव्य, मनिष वानकर, गौतम वर्मा, लक्ष्मण दवभाट, कृष्णा, जतिन, कोमल पांडे, संजय राठा, प्रविण टीगाला, जगदीश रेड्डी, भवानी, हर्ष कल्याण, वाराणसी, करमजीत कौर, कृष्णा, बालकृष्ण दासरी, सारन, राहुल, लक्ष्मीकांत, स्रुति, वनिशा, आयुष आदि कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
साथ ही डबिंग में नेहा और फैजान का भी योगदान रहा है।
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर “भयावह लेकिन ज़रूरी कहानी”, “डिजिटल अत्याचार का सटीक चित्रण” और “दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति” जैसी प्रतिक्रियाएँ लगातार आ रही हैं। विषय की गहराई और सामाजिक सरोकार के कारण फिल्म से नेपाल, भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।निर्माण टीम का कहना है कि ‘Million Views’ सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि डिजिटल दुनिया के अंधेरे पक्ष की चेतावनी है, जो दर्शकों को एक अनदेखे और भयावह सच से रूबरू कराती है। फिल्म 19 दिसंबर को विश्वभर एकसाथ प्रदर्शित होने जा रही है।























